भारतीय टीम पिछले दो साल से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब भारतीय टीम की निगाहें विश्व कप 2019 में है. भारतीय टीम के पास विश्व कप 2019 के लिए एक शानदार विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी है, लेकिन बैक-अप विकेटकीपर के रूप में अभी भी चयनकर्ताओं के लिए माथापच्ची है.
दरअसल, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के पास बैक-अप विकेटकीपर के दो विकल्प है. जिसमे से किसी एक खिलाड़ी को भारत के विश्व कप टीम में मौका मिलेगा.
ऐसे है कार्तिक और ऋषभ के वनडे आंकड़े

दिनेश कार्तिक जहां अबतक भारतीय टीम के लिए 90 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने खेले 90 वनडे मैचों में 30.91 की औसत व 73.37 के स्ट्राइक रेट से 1700 रन बनाये हुए है. वह अबतक भारतीय टीम के लिए 9 अर्धशतक लगा चुके हैं.
वहीं अगर ऋषभ पंत के वनडे आंकड़ो की बात करे, तो ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए अबतक मात्र 3 वनडे मैच ही खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 20.5 की औसत व 132.2 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाये हुए हैं.
कार्तिक को मिल सकता है 15 साल के अनुभव का फायदा

दिनेश कार्तिक को बैक-अप विकेटकीपर के रूप में विश्व कप 2019 खेलने भेजा जा सकता है. दरअसल, दिनेश कार्तिक को 15 साल का लम्बा अनुभव है. उन्होंने साल 2004 में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया था.
ऋषभ पंत अभी काफी युवा है. वह पूरी तरह से परिपक्व नहीं हुए है, इसलिए ऋषभ पंत से पहले बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को जगह मिल सकती है.
कार्तिक की विकेटकीपिंग पंत से अच्छी

विकेटकीपिंग के मामले में भी दिनेश कार्तिक ऋषभ पंत को मात देते हैं. ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर हमेशा सवाल उठते हैं. ऋषभ पंत से अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई कैच छुटे हैं और उन्होंने कई रन बाई के रूप में दिए है.
वहीं दिनेश कार्तिक की विकेटकीपिंग शानदार है. वह विकेटकीपिंग में डाईव कैच लेने की क्षमता भी रखते हैं, इसलिए भी विकेटकीपर के रूप में चयनकर्ताओं की पहली पसंद दिनेश कार्तिक होंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से यह खिलाड़ी बैक-अप विकेटकीपर के रूप में जा सकता है विश्व कप खेलने appeared first on SportzWiki Hindi.