भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पिछली तीन पारियों ने उनके करियर में पूरी तरह से एक नई उम्मीद को जन्म दिया है। ये उम्मीद खुद महेन्द्र सिंह धोनी के लिए भी आयी है तो भारतीय टीम के लिए भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी ने नंबर-4 के लिए दिया विकल्प
विश्व कप सिर पर है और भारतीय टीम भी इसकी तैयारी में लगी है और अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में लगी है लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम की है।

भारतीय टीम ने पिछले काफी समय से नंबर-4 बल्लेबाज के लिए कई खिलाड़ियों को अजमाया जिसमें धोनी भी एक थे लेकिन कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका।
सौरव गांगुली भी धोनी को ही मानते हैं नंबर 4 का सही विकल्प
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज के तीन मैचों में धोनी की बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को नंबर-4 बल्लेबाज के लिए नई उम्मीद की किरण दिखायी है, तभी तो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व कप के लिए नंबर-4 का उपयुक्त विकल्प माना है।

सौरव गांगुली ने इस बात को लेकर कहा कि “जिस तरह से धोनी ने सीरीज में बल्लेबाजी की है. हमने उसे लंबे समय के बाद इस तरह से खेलते देखा है। भारत ने अच्छा खेल दिखाया और 1-0 से पिछड़ने के बाद भीर से सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।”
“एडिलेड वनडे में धोनी को लेकर बहुत कुछ कहा गया था, जहां उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की थी, लेकिन हमने इस बारे में बात की कि कैसे पारी उन्हें आत्मविश्वास दिलाएगी और ठीक वैसा ही हुआ।”
नंबर 4 पर महेन्द्र सिंह धोनी को मिलेगा समय
दादा ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि केदार नंबर-5 पर खेलेंगे और धोनी नंबर-4 पर खेलेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि भारत इस संयोजन के साथ ही जाएगा क्योंकि आपने किसी को मौका दिया और उन्होंने इसे पकड़ लिया। इसलिए कोहली 3 पर धोनी 4 पर और जाधव 5 पर। कार्तिक इसके बाद आ सकते हैं।”
PC_GETTY IMAGES
“धोनी के लिए नंबर 4 सही है क्योंकि इससे उन्हें रन बनाने और रन बनाने के साथ पारी बनाने का समय मिलेगा। इसलिए ये संयोजन ठीक है।”
सभी रन बनाते हैं तो टीम में नजर आता है संतुलन
सौरव गांगुली ने आगे कहा कि इस मैच में सबसे अच्छी बात केदार जाधव से हुई। जब भारत ठीक था, तो उसने धोनी के साथ खेल को बाहर कर दिया। उसने सीरीज में बल्लेबाजी नहीं की थी। उसने अभ्यास भी नहीं किया था। वो बिना अभ्यास के सिर्फ यहां बल्लेबाजी करने उतरे। इसलिए बीच में रन बनाने से फर्क पड़ता है और इससे आत्मविश्वास मिला।

टीम का संतुलन तभी बेहतर होगा जब सभी स्कोर करेंगे। धोनी ने आज स्कोर किया और जाधव ने भी अच्छा स्कोर किया। इसलिए आज का स्कोर अच्छा लग रहा था। धोनी ने रन बनाए। जाधव भी अच्छे टच में दिखे और दिनेश कार्तिक ने भी रन बनाए। प्रदर्शन से सबकुछ ठीक हो जाता है और एमएस धोनी को इससे काफी आत्मविश्वास मिलेगा।
इस मैच में विराट का योगदान बड़ा नहीं रहा लेकिन दूसरे मैच में वो शतक नहीं बनाते तो भारत जीत नहीं सकता था। इसलिए मैं समझता हूं कि उनका योगदान बहुत बड़ा है और लोग कहते हैं कि जब उन्होंने 40 या 50 रन बनाए तो ये बड़ा योगदान नहीं है। लेकिन ये योगदान भी महत्वपूर्ण होता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सौरव गांगुली ने बताया, महेंद्र सिंह धोनी को किस स्थान पर करनी चाहिए बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.