Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुगुरूजा ने चोट के बावजूद कार्नेट को हराया

पर्थ
स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने नये सत्र में एकल में अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट के इस मैच के दौरान वह चोटिल भी हो गयी। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन और विश्व में 18वें नंबर की इससे पहले अपने दोनों एकल मैच एंजलिक कर्बर और एशलीग बार्टी से हार गयी थी। उन्होंने हालांकि जांघ में चोट के बावजूद फ्रांस की एलाइज कार्नेट को 6-1, 6-3 से हराया। स्पेन ने अपना अंतिम मुकाबला 2-1 से जीता। मुगुरूजा और डेविउ फेरर की उसकी टीम फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। फेरर ने पुरूष एकल में लुकास पोउली को 6-4, 6-7 (5/7), 7-6 (7/2) से हराकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलायी थी। मुगुरूजा चोटिल होने के कारण मिश्रित युगल में खेलने के लिये उपलब्ध नहीं थी और इसलिए स्पेन की जीत का अंतर 2-1 हो गया।