Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शीर्ष वरीय मोमेन से हारे टंडन, भारतीय चुनौती समाप्त

मुंबई
पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन रमित टंडन की यहां शुक्रवार को शीर्ष वरीय तारेक मोमेन के खिलाफ सेमीफाइनल में एकतरफा हार के साथ सीसीआई इंटरनेशनल जेएसडब्ल्यू इंडियन स्क्वाश सर्किट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। गुरुवार को 26 साल के टंडन को चोटिल हमवतन और गत चैंपियन सौरव घोषाल के खिलाफ वाकओवर मिला था लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें मिस्र के दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी मोमेन ने 38 मिनट में 11-7, 11-7, 11-7 से हराया दिया।    मोमेन फाइनल में चौथे वरीय हमवतन फारेस देसोकिन से भिड़ेंगे जिन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के पांचवें वरीय जेम्स विलस्ट्रोप को 11-8, 11-9, 8-11, 11-4 से हराया।