Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया: दिल्ली को जूडो में तीन स्वर्ण पदक

पुणे
दिल्ली के जुडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन गुरुवार को यहां दांव पर लगे छह में से तीन स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली ने कुल छह पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में तीन अन्य स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात ने जीते। हरियाणा ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित चार पदक हासिल किये।