इंटरनेट डेस्क। विराट बिग्रेड ने मंगलवार को एडिलेड मैदान में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू टीम को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बराबरी कर ली है। इसी के साथ 18 जनवरी शुक्रवार को खेला जाने वाला अंतिम वनडे मैच दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है। क्योंकि जो भी टीम अंतिम वनडे मैच जीतेगी वो ये सीरीज अपने नाम कर लेगी। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच में 112 गेंदों में 104 रनों मैच विनिंग पारी खेली। विराट इस मैच विनिंग पारी के साथ कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली।
भारतीय टीम के कप्तान विराट का कंगारू धरती पर ओडीआई मैच में यह 5वां शतक है। इसी के साथ विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज कुमार संगकारा और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट का ये कंगारू टीम के खिलाफ 11वां शतक है। इस शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भारतीय वर्तमान कप्तान विराट कोहली (62), सचिन तेंदुलकर (100) और रिकी पोंटिंग (71) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इनके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें में श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछ छोड़ दिया है। विराट के विदेशी धरती पर 22 शतक हो गए है। विराट से आगे इस मामलें पूर्व भारतीय सचिन तेंदुलकर 29 शतक आगे है। साथ ही आपको बता कि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के लिए 15 जनवरी तारीख भी बहुत खास है। क्योंकि विराट ने लगातार 2017 वनडे, 2018 टेस्ट और 2019 की 15 फरवरी को लगातार शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। विराट एकमात्र ऐसा बल्लेबाज है जिसने लगातार तीन वर्षों में 15 जनवरी को शतक जड़ने में सफल हुए है।