Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को हुआ शानदार फायेदा

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की है। साथ ही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसका रिजल्ट उनको आज आईसीसी रैंकिंग में मिला। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 521 रन बनाए। और इसकी बेहतर प्रदर्शन की वजह से वह विश्व रैंकिंग बल्लेबाजों में टॉप तीन शामिल हो गए हैं।

उनके साथ इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रैंकिंग में 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। साथ ही आपको बता दे कि पंत भारतीय विकेटकीपर के तौर पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। युवा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के 673 रेटिंग अंक हो गए हैं ये किसी भारतीय विकेटकीपर के सबसे ज्यादा अंक हैं।

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में ऋषभ पंत ने 159 रन की नाबाद पारी खेली थी साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी मैच में 193 रन की बड़ी शतकीय पारी खेली थी। आपको बता दे कि पुजारा 881 रेटिंग अंक के साथ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान आ गए हैं। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी।

और ये भी पढ़े:

विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब

खुशखबरी, विदेश में नहीं भारत में ही होगा IPL 12 का आयोजन

विराट कोहली ने दी हिदायत, घमंड पर काबू रखे ऑस्ट्रेलियाई टीम



Herald