ऑस्ट्रेलिया को अपनी ही सरजमीं पर भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने विराट कोहली की अगुवायी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सीरीज नें 2-1 से हरा दिया है। जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया को इसी साल इंग्लैंड में खेलनी है एशेज सीरीज
ऑस्ट्रेलिया को बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से लगातार हार दर हार का सामना करना पड़ रहा है। और अब ऑस्ट्रेलिया को अपनी सबसे बड़ी प्रतिष्ठा की लड़ाई के लिए इस साल के अंत में इंग्लैंड दौरे पर एशेज सीरीज के लिए जाना है।

एशेज सीरीज अभी ऑस्ट्रेलिया के पास है जो उन्होंने साल 2017 में अपने देश में जीती थी।लेकिन अब उन्हें एशेज सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की जमीं पर जाना है जहां उनके लिए राह आसान नहीं रहने वाली है।
एशेज सीरीज के लिए विराट कोहली ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह
ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत के लिए मंत्र दिया है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और उनके खिलाड़ियों को ड्यूक गेंद खेलने का तरीका बताया है।

विराट कोहली ने एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम को सलाह देते हुए कहा है कि
“अगर आप अहंकार के साथ वहां जाते हैं तो आप शायद बिल्कुल भी ना जाएं। क्योंकि वहां ड्यूक गेंद है।, ये गेंद एगोस को बहुत जल्दी ही दफन कर लेती है । आपको खुद पर अंकुश लगाना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।”
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में आपको धैर्य रखने की जरूरत
विराट कोहली ने आगे कहा कि आपको वहां पर पूरा दिन बाहर की तरफ रखे। आपको एक बल्लेबाज के तौर पर धैर्य रखना होगा। टेस्ट क्रिकेट में बहुत समय होता है। लेकिन कभी-कभी हम बल्लेबाजों की तरह घबरा जाते हैं, हमें इसका अहसास नहीं होता है। आप बस वहां से जल्दी से जल्दी निकलता चाहते हैं। लेकिन इंग्लैंड में आपको इसकी अनुमति नहीं होती है।

इसी कारण से आपको अपना समय खरीदना होगा। और अंततः आपको रन बनाने का अधिकार हासिल करना होगा। लेकिन इसके लिए आपको ऐसी स्थिति में जाना होगा जहां आपको गेंदों की संख्या को देखने के लिए स्कोरबोर्ड पर भी नहीं देखना चाहिए। वहां धैर्य ही काम करता है और बोर्ड पर फिर से रन बनाकर टेस्ट मैच जीतना ही महत्वपूर्ण होता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post एशेज सीरीज जीतने के लिए विराट कोहली ने टिम पेन को दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.