Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट कोहली को नहीं मिली इस टीम में जगह, प्रशंसकों को लगा झटका

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। वह जब किसी मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं तो अपने नाम कोई ना कोई रिकॉर्ड दर्ज करवा ली लेते हैं।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चले रहे चौथे टेस्ट में भी विराट कोहली ने सबसे तेज 19000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट के इस प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए कौन उन्हें अपनी टीम में जगह नहीं देना चाहेगा।

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने प्रशंसकों को चौंकाते हुए अपनी टी-20 टीम में विराट कोहली को जगह नहीं दी है। हालांकि इस वेबसाइट द्वारा चुनी गई वनडे और टेस्ट टीम में विराट को जगह दी गई है। टीम इंडिया की नई रन मशीन विराट कोहली को एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो की टी-20 टीम में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं वनडे टीम की बात की जाए तो इसमें चार भारतीय खिलाडिय़ों को जगह मिली है। एकदिवसीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, कुलदीप और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।

टी-20 टीम: आरोन फिंच (कप्तान), जोश बटलर (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, बाबर आजम, एबी डिविलियर्स, जे डेनली, आंद्रेल रसैल, कुलदीप यादव, एंड्यू टाई, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।

वनडे टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्ट्रो, विराट कोहली (कप्तान), रोस टेलर, शाई होप, जोश बटलर, क्रिस वोक्स, राशिद खान, कुलदीप यादव, ए रहमान और जसप्रीत बुमराह।

टेस्ट टीम: डी करुणारत्ने, टी लाथम, केन विलियम्सन (कप्तान),, विराट कोहली, हेनरी निकोलस, जोश बटलरे, जेसन होल्डर, एस गार्बियर, के रबाडा, मोहम्मद अब्बास और नाथन लियोन।