भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती है. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की उनके मीडिया द्वारा जमकर आलोचना हो रही है. ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर आज प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. अचानक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल से वो आग बबूला हो गएं.
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कोच लैंगर से ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ा सवाल पूछ दिया
The story behind Justin Langer's frustration at today's press conference. https://t.co/6K2V0mB9kU
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2019
गौरतलब है कि, यह सब तब हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कोच लैंगर से ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ा सवाल पूछ दिया. पत्रकार ने लैंगर से पूछा, ‘ग्लेन मैक्सवेल टेस्ट क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाना चाहते थे.
उनसे कहा गया, आप ऑस्ट्रेलिया ए दौरे पर टीम के साथ नहीं आ रहे हो, और फिर वो यूएई भी नहीं गए. क्या आप समझ सकते हो कि वो इतना कनफ्यूज क्यों रहते हैं?’ फिर क्या था लैंगर को ये बात अच्छी नहीं लगी और वो गुस्सा हो गएं.

उन्होंने कहा, ‘क्या आपको सच में पता है क्या हुआ था?’
इस सवाल पर पत्रकार ने कहा, ‘मैं पूछ रहा हूं.’
लैंगर ने फिर पूछा, ‘क्या आप वाकिफ हैं कि क्या हुआ था?’
पत्रकार ने कहा, ‘जस्टिन, मैं पूछ रहा हूं,’
जस्टिन ने कहा, कि ‘ आप क्या पूछ रहे हैं?’
पत्रकार ने कहा, ‘मैं पूछ रहा हूं कि उन्हें आदेश किसने दिया, ट्रेवर हॉन्स ने कहा था कि उन्होंने नहीं दिया था.उस आदेश को जानने के बाद मैं जानना चाहता हूं कि सेलेक्सऩ पैनल में शामिल किस शख्स ने ऐसा आदेश दिया?’

लैंगर ने कहा, ‘देखिए आप मुझसे कह रहे हैं कि ऐसा हुआ था, बल्कि मैं आपसे पूछ रहा हूं कि क्या ऐसा हुआ था? मैं सवाल कर रहा हूं कि क्या ऐसा हुआ था?’
इस सवाल पर पत्रकार ने फिर से सवाल किया और पूछा, ‘तो आपको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि मैक्सवेल या उनके मैनेजर से ऐसा कुछ कहा गया?’
इसके जवाब में लैंगर ने कहा,
‘नहीं, मुझे इसके बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं है.’
लैंगर का गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने पत्रकार को यहां तक कह दिया, ‘गैरजिम्मेदाराना बातें ना करें ‘
इसके बाद उन्होंने माफ़ी भी मांगी.
यहाँ देखें वीडियो
“The truth is a beautiful thing”
A tense exchange between Justin Langer and a journo, before the Aussie coach later apologised. pic.twitter.com/134GhQ4z0e
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जस्टिन लैंगर की पत्रकार के साथ हुई ‘झड़प’, मैक्सवेल के बारे में पूछा था ये सवाल, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.