Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से संन्यास को लेकर विराट कोहली ने बोल दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली का फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है, लेकिन विश्व के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि जब वह संन्यास लेंगे तो दोबारा बल्ला नहीं पकड़ेंगे।

विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट की रन मशीन के नाम पर पहचान बनाने वाले विराट कोहली ने ये बात उस समय कही जब उनसे पूछा गया कि क्या संन्यास लेने या बीसीसीआई के प्रतिबंध हटाने पर वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलेंगे।

इस पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि निश्चित तौर पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह इस तरह के किसी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

धोनी के बारे में कंगारू टीम के इन दिग्गजों ने कह डाली ये बड़ी चौकाने वाली बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर विराट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मैंने काफी क्रिकेट खेला है और मैं इस पर भी बात नहीं कर सकता कि क्रिकेट को अलविदा करने के बाद मैं पहली चीज क्या करूंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा बल्ला उठाऊंगा।

अब वनडे में अपनी ताकत दिखाने उतरेगा भारत, ये होंगे टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी!

गौरतलब है कि विश्व के कई दिग्गज खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभी भी विश्व की विभिन्न लीगों के माध्यम से इस ख्ेाल में सक्रिय हैं। इन दिग्गज खिलाडिय़ों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के ब्रैंडम मैकुलम, ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो शामिल हैं।