Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने रनों के मामले में ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे, वनडे के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक बने

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में हैं. पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक ठोक दिएं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंनेऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था. पहले मैच में जहाँ इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी नहीं आई थी.वहीँ दूसरे मैच में विश्व के इस बेहतरीन फिनिशर ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी ने भारत के लिए 10 हजार रन पूरे कर लिए. वो ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने. विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम के इस अनुभवी खिलाड़ी का फॉर्म में आना टीम के लिए असरदार साबित हो सकता है.

ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा महेंद्र सिंह धोनी ने 

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजी में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने विश्व के महानतम बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है. एक तरफ जहाँ लारा ने 289 पारियों में 10405 रन बनाएं हैं. उनका औसत 40.48 का रहा है. जबकि अगर स्ट्राइक रेट की अगर बात करें तो उन्होंने 79.51 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं हैं. उन्होंने इस दौरान 16 बार जीरो पर अपना विकेट गंवाया है. इस दौरान उन्होंने 133 छक्के लगाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रन का रहा है.

 ये है महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगर बात करें, तो उन्होंने अब तक 285 पारियों में बल्लेबाजी की है. जिसमे उन्होंने 10414 रन बनाए हैं. जिसमे इस खिलाड़ी का औसत 51.04 का रहा है. अगर स्ट्राइक रेट की अगर बात करें तो इन्होंने 87.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

उन्होंने इस दौरान 222 छक्के लगाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन है. अभी ये रिकॉर्ड और बेहतर होगा क्योंकि इस खिलाड़ी की फिटनेश देख के ये नहीं लगता की ये खिलाड़ी जल्द संन्यास लेने वाला है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी ने रनों के मामले में ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे, वनडे के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक बने appeared first on SportzWiki Hindi.