Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत के साथ तस्वीर वायरल होने से टिम पेन की पत्नी को हुआ बड़ा फायदा, जाने कैसे

सिडनी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम प्रधनामंत्री के आवास पहुंची थी. यहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधनामंत्री से मुलाक़ात की थी.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधनामंत्री स्कॉट मौरीसन के आवास पर ही ऋषभ पंत की मुलाक़ात ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी व उनके दो बच्चों के साथ भी हुई थी.

पंत व बोनी पेन की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल 

ऋषभ पंत और बोनी पेन की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी. लोगों ने इस तस्वीर पर कई तरह के कमेन्ट किये थे और कई क्रिकेट प्रशंसकों ने इस वायरल तस्वीर को लाइक भी किया था.

खुद टिम पेन की पत्नी बोनी पेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पंत के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया था और लिखा था, कि ‘सर्वश्रेष्ठ बेबीसीटर’

5,000 फाँलोवर से 38,700+ फाँलोवर तक पहुंची बोनी 

वायरल तस्वीर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और कई प्रसिद्ध क्रिकेट वेबसाइटों ने ट्वीट किया था. यहां तक ​​कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर को शेयर किया था.

बोनी पेन को वायरल तस्वीर से काफी ज्यादा फायदा हुआ है. दरअसल, उनकी लोकप्रियता में काफी तेज गति से वृद्धि देखी गई है. इस तस्वीर के पोस्ट करने से पहले उनके इंस्टाग्राम में करीब 5,000 फाँलोवर थे, लेकिन इस तस्वीर के वायरल होते ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबतक 38,700+ फाँलोवर हो चुके है.

इस वजह से पंत को कहा था बोनी ने ‘सर्वश्रेष्ठ बेबीसीटर’ 

दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत से कहा था, कि “तुम मेरे बच्चों के बेबीसीटर बन जाओं, मैं जब अपनी पत्नी के साथ पिक्चर देखने जाऊँगा, तो तुम मेरे बच्चों की देखभाल करना ?”

इसके बाद जब ऋषभ पंत ने प्रधनामंत्री आवास में टिम पेन के बच्चों को पकड़ा था, तो यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी और इसलिए टिम पेन की पत्नी बोनी पेन ने ऋषभ पंत को ‘सर्वश्रेष्ठ बेबीसीटर’ करार दिया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऋषभ पंत के साथ तस्वीर वायरल होने से टिम पेन की पत्नी को हुआ बड़ा फायदा, जाने कैसे appeared first on SportzWiki Hindi.