Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जस्टिन लैंगर के बाद अब इस महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी बांधे चेतेश्वर पुजारा की तारीफों के पुल, ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाजो को दी पुजारा से सीखने की सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा जबरदस्त सफलता लेकर आया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहली दफा टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया। भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में जीत में सबसे बड़ी भूमिका टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने निभायी।

चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी के मुरिद हुए मैथ्यू हेडन

भारतीय टीम के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मेजबान गेंदबाजों को बड़ा ही तंग किया और उन्होंने भारत की जीत की पटकथा लिखी।

चेतेश्वर पुजारा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज रहे। पुजारा के इस शानदार योगदान के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उनके मुरिद हो गए हैं।

मैथ्यू हेडन ने की पुजारा की डिफेंस बल्लेबाजी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ की। मैथ्यू हेडन ने पुजारा को लेकर कहा कि “मुझे वो(पुजारा) उनके क्रिकेट को लेकर बहुत पसंद आए। इस देश में एलन बॉर्डर युग के साथ लगभग इतनी ही जबरदस्त बल्लेबाजी हुई और उस युग का कोई अनादर नहीं हुआ।”

Pujara gives confidence to win: Unadkat

“उन्होंने अपना खेल डिफेंस पर आधारित किया। हमारा युग उस तरह का पैदा हुआ लेकिन लोग उसे भूल चुके हैं। हमारी पीढ़ी के ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे हैं जो बहुत आक्रमक खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन वास्तव में उनके(पुजारा) पास एक रक्षात्मक खेल था।”

हमारे बल्लेबाजों को भी सोचना होगा पुजारा की तरह 

मैथ्यू हेडन ने अपने इस बयान में आगे कहा कि” आप रिकी पोंटिंग जैसे किसी के बारे में सोचते हैं- रक्षात्मक रूप से वो खेल में किसी के समान ही ठोस थे। जस्टिन लैंगर, डेमियन मार्टिन।”

“मुझे लगता है कि वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बल्लेबाजी विभाग को उस पर ध्यान देना और कहना होगा। देखो, हमारी आक्रमण की पहली पंक्ति रक्षा है। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने वास्तव में इतना अच्छा दिखाया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post जस्टिन लैंगर के बाद अब इस महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी बांधे चेतेश्वर पुजारा की तारीफों के पुल, ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाजो को दी पुजारा से सीखने की सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.