Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : ऑस्ट्रेलिया ने फिर नहीं दिखाया खेल भावना डीआरएस लेने के बावजूद लहिरू थिर्मिराने को दिया गया गलत आउट

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक पारी व 40 रन से जीत लिया है.

इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले गए इस टेस्ट मैच के दौरान एक बहुत ही विवादित घटना भी देखने को मिली है.

थिर्मिराने को मैदानी अंपायर ने दिया गलत आउट 

दरअसल, इस मैच में श्रीलंका की दूसरी पारी का 34वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स लेकर आ रहे थे. कमिंग्स के इस ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज लहिरू थिर्मिराने स्ट्राइक पर थे.

कमिंग्स के 34वें ओवर की तीसरी गेंद विकेट पर टिप खाने के बाद, लहिरू थिर्मिराने के बल्ले के काफी करीब से निकली थी और बॉल को  विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कैच कर लिया था. टिम पेन के हाथ में गेंद आते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाने लगे. मैदानी अंपायर ने भी लहिरू थिर्मिराने को आउट दे दिया.

हॉट स्पॉट पर गेंद का निशान ना आने के बावजूद थर्ड अंपायर ने बरक़रार रखा फैसला 

जब मैदानी अंपायर ने श्रीलंका के बल्लेबाज लहिरू थिर्मिराने को आउट दिया, तो थिर्मिराने ने डीआरएस लेने का फैसला किया. तीसरे अंपायर ने इस निर्णय को काफी करीब से देखा.

हॉट स्पॉट पर बल्ले व गेंद का कोई संपर्क नहीं था. वहीं अल्ट्रा एज में भी बॉल जब लहिरू थिर्मिराने के बल्ले को पार कर गई थी, तब एक छोटी सी लाइन देखने को मिल रही थी.

कुल मिलाकर सभी क्रिकेट प्रशंसकों को यह नॉट आउट लग रहा था. श्रीलंका को उम्मीद थी, कि फैसला उन्ही के पक्ष में आएगा, लेकिन तीसरे अंपायर माइकल गौफ ने सभी को हैरान करते हुए अपना फैसला नहीं बदला और लहिरू थिर्मिराने को आउट ही करार दिया.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : ऑस्ट्रेलिया ने फिर नहीं दिखाया खेल भावना डीआरएस लेने के बावजूद लहिरू थिर्मिराने को दिया गया गलत आउट appeared first on SportzWiki Hindi.