खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे शृंखलाओं में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब पांच वनडे और तीन टी-20 शृंखलाओं के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। भारतीय टीम अब कीवी टीम को भी उसकी धरती पर शिकस्त देने के लिए तैयार है। विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे हैं।
धोनी न्यूजीलैंड में बना सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बात की जानकारी दी है। बीसीसीआई की ओर से जारी एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ी ऑकलैंड हवाई अड्डे पर आते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में ऑलराउंडर केदार जाधव और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बच्चों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर पहला मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेलेगी।
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 10 फरवरी को हैमिल्टन में खेले जाने अन्तिम टी-20 के साथ होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट और वनडे शृंखला में 2-1 के समान अंतर से शिकस्त दी थी। जबकि टी-20 शृंखला एक-एक से बराबर रही थी।
हाशिम अमला ने तोड़ डाला कोहली का ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने नंबर वन
कार्यक्रम इस प्रकार है:
वनडे शृंखला:
मैच दिनांक स्थान समय पहला 23 जनवरी नेपियर सुबह 7.30 बजे दूसरा 26 जनवरी माउंट मॉनगनुई सुबह 7.30 बजे तीसरा 28 जनवरी माउंट मॉनगनुई सुबह 7.30 बजे चौथा 31 जनवरी हैमिल्टन सुबह 7.30 बजे पांचवां 3 फरवरी वेलिंगटन सुबह 7.30 बजेटी-20 शृंखला
मैच दिनांक स्थान समय पहला 6 फरवरी वेलिंगटन सुबह 11.30 बजे दूसरा 8 फरवरी ऑकलैंड सुबह 11.30 बजे तीसरा 10 फरवरी हैमिल्टन दोपहर 12.30 बजेविराट के बारे में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कही ये चौंकाने वाली शानदार बात