भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेल रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 622 रन बना दिए। इस मैच में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पन्त ने शानदार शतकीय पारी खेली वहीं कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस पारी में खामोश ही रहा।
दर्शकों ने कोहली को किया बू

सिडनी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को बू किया है। मैच के पहले दिन जब कोहली बल्लेबाजी करने उतरे तो स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने बू की आवाज निकली।
यह सीरीज में पहला मौका नहीं है जब भारतीय कप्तान को बू किया गया है। इससे पहले एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान भी उन्हें दर्शकों के एक समूह ने बू किया था। जिसके बाद रिकी पोंटिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
रिकी पोंटिंग ने चैनल सेवन से बातचीत में कहा,’अगर वे हूटिंग कर रहे थे तो यह बहुत अपमानजनक है। मैने पर्थ में भी कहा था कि सम्मान करना सीखो।’
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ नाराज

दर्शकों द्वारा भारतीय कप्तान विराट कोहली को बू किये जाने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स नाराज दिखे। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि यह देखना उन्हें पसंद नहीं है।
फॉक्सस्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया के अनुसार रोबर्ट्स ने कहा
“मुझे यह देखकर अच्छा नहीं लगता। मैं अपने प्रशंसकों से सम्मान के साथ खेल का समर्थन करने का आग्रह करूंगा। खेल हम सभी की तुलना में बड़ा है, हमें अपने मेहमानों का सम्मान करने की आवश्यकता है। उन्हें हमारे देश का दौरा करने का सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करें।”
सीरीज जीतने की ओर अग्रसर भारत

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत की तरफ बढ़ रही है। एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जहां भारत ने जीत दर्ज की थी वहीं पर्थ में उसे हार मिली थी। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 600 से ज्यादा का स्कोर बना दिया है। अब यहाँ से कोई चमत्कार ही भारतीय टीम को यह मैच हरा सकता है। अगर यह मैच ड्रा भी हुआ तो टीम भारत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय कप्तान विराट कोहली को बू करने वालों पर भड़की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और रिकी पोंटिंग, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.