भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज वहीं दूसरे मैच में भी उन्होंने 4 विकेट चटकाए। कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज कुलदीप के सामने खुलकर नहीं खेल पाया। इसी वजह से टीम ने दोनों मैचों में आसान जीत दर्ज की। उन्होंने इससे पहले कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर भी उन्होंने बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है।
2017 में किया डेब्यू

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के लिए पहला वनडे मैच खेला था। हालांकि, उन्हें पहली बार 2014 में ही टीम में चुना गया था।
डेब्यू करने के बाद से वह भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर भारत को भारत को कई बड़ी जीत दिलाई है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भी उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान किया था।
37 मैच में 77 विकेट

कुलदीप यादव ने अभी तक भारत के लिए 37 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उनके नाम करीब 20 की औसत से 77 विकेट दर्ज हैं। इन मैचों में उन्होंने सिर्फ 4.78 की इकॉनमी से रन दिए हैं।
वह 37 मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इसके साथ ही दुनिया में वह दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान हैं। राशिद ने 37 मैच में 86 विकेट चटकाए थे।
दिग्गजों को छोड़ा पीछे

37 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के महान सक़लैन मुश्ताक और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। दोनों के नाम 73 विकेट दर्ज थे।
अब कुलदीप का अगला निशाना 100 विकेट पर होगा। भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। उन्होंने 56 मैच में यह कारनामा किया था। कुलदीप अगले 18 मैच में 23 विकेट लेते हैं तो शमी को पीछे छोड़ देंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कुलदीप यादव ने पाकिस्तानी दिग्गज सकलैन मुश्ताक को पीछे छोड़ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.