Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी अब शायद ही मिले कभी टेस्ट खेलने का मौका

केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआती 9 पारियों में बहुत खराब प्रदर्शन रहा था, वह इंग्लैंड में खेली अपनी शुरूआती 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे. इससे पहले वह साउथ अफ्रीका दौरे में भी बुरी तरह फ्लॉप हुए थे.

हालाँकि, उन्होंने इंग्लैंड में खेली अपनी अंतिम पारी में शानदार शतक जरुर लगाया था, लेकिन इसके अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाये है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैच में भी उनका प्रदर्शन खराब था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हुए है फ्लॉप 

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अबतक इस सीरीज की पांच पारियों में 11.40 की औसत से मात्र 57 रन ही बना पाये है. केएल राहुल का फॉर्म बहुत ज्यादा खराब है. वह अपनी पिछली 8 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाये है.

केएल राहुल कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए उन्हें भारत की टीम में खेलने का मौका मिल जाता है.

अब हमेशा के लिए हो सकते है टेस्ट क्रिकेट से बाहर 

केएल राहुल अपनी खराब फॉर्म के चलते हमेशा के लिए टेस्ट क्रिकेट से बाहर हो सकते है. दरअसल, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल शानदार प्रदर्शन कर रहे है, इसलिए केएल राहुल का टेस्ट क्रिकेट करियर अब समाप्त हो सकता है.

जिस तरह से केएल राहुल का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल से रहा है. उसे देखते हुए उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह मिलना अब बहुत मुश्किल हो गया है.

केएल राहुल का ऐसा रहा है अबतक का क्रिकेट करियर 

केएल राहुल 33 टेस्ट मैचों में 35.77 की औसत से 1896 रन बना चुके है. वहीं उन्होंने 13 वनडे मैचों में 32.22 की औसत से 317 रन बनाये है. वह अबतक भारतीय टीम के लिए 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.44 की औसत से 782 रन बना चुके है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी अब शायद ही मिले कभी टेस्ट खेलने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.