Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- भारत को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीताने के लिए देवी के स्थान पहुंचे धोनी, ठंड में किया भजन-कीर्तन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब कुछ ही दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दिनों तो भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है टेस्ट सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

महेन्द्र सिंह धोनी वनडे सीरीज से पहले पहुंचे देवड़ी माता मंदिर

इस वनडे सीरीज के लिए महेन्द्र सिंह भारतीय टीम का हिस्सा हैं ऐसे में वो अब कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं।  12 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए महेन्द्र सिंह ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले एक खास जगह पहुंचे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने गृह नजर रांची स्थिति देवड़ी माता मंदिर को बहुत ही खास मानते हैं। धोनी देवड़ी माता के इस मंदिर में कई बार जाते हैं।

देवड़ी माता मंदिर में एमएस धोनी ने की पूजा-अर्चना

और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपने सबसे बड़े इष्टदेव देवड़ी माता के मंदिर पर पहुंचे जहां उन्होंने माताजी के दर्शन किए।

रांची में स्थित देवड़ी माता के मंदिर में महेन्द्र सिंह धोनी करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक रूके और वहां पूजा-अर्चना करने के साथ ही भजन-कीर्तन भी किया।

रांची पहुंचते ही टीम के लिए धोनी ने की देवड़ी माता मंदिर में कामना

महेन्द्र सिंह धोनी एक लंबे समय के अंतराल के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में लौट रहे हैं। जहां से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरुआत करेंगे। इसमें धोनी अपने प्रदर्शन और फिटनेस के साथ ही टीम के प्रदर्शन को लेकर देवड़ी माता मंदिर में कामना की।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अक्सर ही इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसा भी रहा है कि धोनी जब भी रांची पहुंचते हैं तो इस मंदिर जरूर जाते हैं क्योंकि वो देवड़ी माता में काफी आस्था रखते हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- भारत को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीताने के लिए देवी के स्थान पहुंचे धोनी, ठंड में किया भजन-कीर्तन appeared first on SportzWiki Hindi.