पिछले कुछ वर्षों में, महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से. दुनिया भर के लाखों भारतीयों के लिए एक आदर्श बनकर उभरे हैं. उनके नेतृत्व में, भारत ने आईसीसी टी 20 विश्व कप (2007), आईसीसी विश्व कप (2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में भारत को जीत मिली है.
हाल ही में, धोनी सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर और कोहली के बाद 10,000 से अधिक वनडे रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बने हैं. इतना ही नहीं, धोनी निस्संदेह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं. धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को चुप करा दिया है.
धोनी की वास्तव में आज टीम की जरूरत है?

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है – धोनी वास्तव में आज टीम की जरूरत हैं? या टीम पर उनको विश्व कप में खिलाना एक बोझ बन गया है? उम्र के साथ, धोनी काफी धीमे हो गए हैं. वह अब शुरू से ही गेंद पर प्रहार नहीं करतें हैं. उनको थोड़ा समय चाहिए होता है सेट होने के लिए. जिस वजह से बीच के ओवरों में रन रेट पर प्रभाव पड़ता है.
दूसरे छोर पर बल्लेबाजों पर अनावश्यक दबाव भी बनता है. ताकि वह जल्दी से रन बनाएं और धोनी की धीमी शुरुआत की भरपाई कर सके. दुर्भाग्य से, बीच में समय बिताने के बाद भी अब ‘हेलिकॉप्टर शॉट्स’ मैदान से बाहर नहीं निकलते हैं.
गेंदबाजों को धोनी की जरूरत है?

एक तरफ जहाँ धोनी की उपस्थिति से मध्य क्रम में भारत की बल्लेबाजी लाइन अप को कुछ अधिक आवश्यक ताकत और स्थिरता मिलती है. इसके अलावा, वह स्टंप के पीछे से अपने 15 सालों के अनुभव का उपयोग करते हैं. जो मैदान पर दिखता है.
यह न केवल उनके तकनीकी कौशल, बल्कि गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों के लिए उनका ऑन-फील्ड मार्गदर्शन भी है. जो अक्सर भारत को खेल के बहुत महत्वपूर्ण समय पर विकेट हासिल करने में सक्षम बनाता है.
इस वजह से धोनी को टीम में स्वीकारना चाहिए

इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि वह अब अपनी बल्लेबाजी से विरोधियों को तबाह नहीं कर सकते. क्योंकि उनके पास वो क्षमता अब खत्म हो गई है. इसके बजाय, हमें उनके अन्य क्रिकेटिंग पहलुओं में उनकी शानदार उत्कृष्टता के लिए उनको टीम में स्वीकार करना चाहिए, जो मैच जीतने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
तो चलिए धोनी के टीम में बने रहने को ‘रन’ और ‘स्ट्राइक रेट’ के आधार पर नहीं आंकते. क्रिकेट का खेल इससे कहीं अधिक है. और विश्व कप में इस खिलाड़ी के मार्गदर्शन को हमारे टीम को जरूरत है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी टीम की जरूरत हैं, या टीम में उनको विश्वकप खिलाना एक बोझ बन गया है? appeared first on SportzWiki Hindi.