Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला क्रिकेट : रोड्रिगेज, स्मृति के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

नेपियर, 24 जनवरी: स्मृति मंधाना (105) और जेमिमाह रोड्रिगेज (नाबाद 81) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को नौ विकेटों से हरा दिया। मैक्लीन पार्क मैदान पर खेले गए मैच की जीत से भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और अपने गेंदबाजों के दम पर मेजबान टीम की पारी को 192 रनों पर ही समेट दिया।

इस पारी को समेटने में भारत के लिए एकता बिष्ट और पूनम यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने दो और शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में सूजी बेट्स ने ही सबसे अधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा, टीम की कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाई।

न्यूजीलैंड की ओर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम को अधिक परेशानी नहीं हुई। मंधाना ने रोड्रिगेज के साथ 190 रनों की शानदार साझेदारी की।

भारतीय टीम जीत से केवल तीन रन दूर थी कि इसी मौके पर एमीलिया कैर ने मंधाना को ली ताहुहु के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का पहला विकेट गिराया। हालांकि, इस विकेट के गिरने से मेहमान टीम को अधिक नुकसान नहीं हुआ।

इसके बाद, रोड्रिगेज ने दीप्ति शर्मा के साथ जरूरी तीन रन जोड़े और टीम को जीत दिलाई। हालांकि, दीप्ति ने एक भी रन नहीं बनाया। मंधाना ने अपनी पारी में 104 गेंदें खेलीं। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए, वहीं रोड्रिगेज ने 94 गेंदें खेली और नौ चौके जड़े।

The post महिला क्रिकेट : रोड्रिगेज, स्मृति के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को हराया appeared first on SportzWiki Hindi.