भारतीय टीम का डंका अगर इस समय विश्व क्रिकेट में बज रहा है. तो इसके पीछे भारतीय टीम के दो लेग स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल का बहुत बड़ा योगदान हैं. इन दोनों गेंदबाजों ने अपने लेग ब्रेक से विश्व के कई दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. अब अगर आपकों बताएं लेग ब्रेक गेंदबाजों के अचूक अस्त्र गुगली का जन्म किसी क्रिकेट के मैदान पर नहीं हुआ, तो आप विश्वास नहीं करेंगे.
लेकिन ऐसा दावा किया गया है. क्रिकेट के जानकार और वरिष्ठ खेल पत्रकार धर्मेंद्र पंत ने अपनी किताब ‘क्रिकेट विज्ञान’ में यह दिलचस्प खुलासा किया है. लेखक का कहना है कि यदि गुगली नहीं होती तो शायद महान डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी का औसत 100 से ऊपर होता. और गुगली की खोज क्रिकेट नहीं बल्कि बिलियर्ड्स की टेबल पर हुआ था.
गुगली के जन्म की ये है कहानी

गुगली के जन्म की कहानी बड़ी रोचक है. बोसेनक्वेट वर्ष 1897 के आसपास टेनिस बॉल से टि्वस्टी-ट्वोस्टी खेल रहे थे, जिसमें गेंद को टेबल पर इस तरह से उछालना होता था कि दूसरी तरफ खड़ा आपका प्रतिद्वंद्धी गेंद नहीं पकड़ पाए. पंत ने अपनी किताब में बताया कि बोसेनक्वेट ने पाया कि किसी गेंद को एक दिशा में मोड़ने और लगभग इसी अंदाज में की गयी अगली गेंद को दूसरी दिशा में मोड़ने पर आप अपने प्रतिद्वंद्धी को चकमे में डाल सकते हैं. कुछ प्रयोग करने के बाद वह टेबल पर गेंद को इस तरह से मोड़ने में सफल हो गए. इसके बाद उन्होंने पहले सॉफ्टबॉल और 1899 से नेट्स पर इस गेंद का जमकर अभ्यास किया.
किताब के अनुसार जुलाई 1900 में लीस्टरशायर के खिलाफ मैच में पहली बार हुआ गुगली का प्रयोग

मिडिलसेक्स काउंटी की तरफ से खेलने वाले बोसेनक्वेट ने पहली बार जुलाई 1900 में लीस्टरशायर के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए मैच में इसका सार्वजनिक तौर पर उपयोग किया और तब उन्होंने जो पहली गुगली डाली उसी पर उन्हें उस बल्लेबाज का विकेट मिल गया जो तब 98 रन पर खेल रहा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्या होती है गुगली गेंद? किसने पहली बार डाली थी ऐसी गेंद और कैसे करते हैं ऐसी गेंदबाजी? appeared first on SportzWiki Hindi.