Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेलने उतरे थे सचिन, इमरान खान ने लगाया था फटकार

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया। हर कोई जानता है कि सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया।

सचिन भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए उतरे पहली बार मैदान में!

भले ही इंटरनेशनल मैच में तो सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए ही डेब्यू किया और आज भारतीय क्रिकेट की शान कहे जाते हैं, लेकिन अपने डेब्यू से 2 साल पहले यानि 1987 में सचिन पाकिस्तान के लिए उतरे थे।

आपको ये सुन बड़ी हैरानी हो रही होगी लेकिन साल 1987 में सचिन तेंदुलकर भारत नहीं बल्कि इमरान खान की पाकिस्तान की टीम की तरफ से सब्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में उतरे थे।

1987 में पाकिस्तान के लिए सब्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतरे थे सचिन

मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम में साल 1987 में सीसीआई( क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) और पाकिस्तान के बीच एक फेस्टिवल मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम इमरान खान की कप्तानी में खेल रही थी।

इमरान खान की अगुवायी में आयी पाकिस्तान टीम के दो फील्डर नहीं होने के बाद  सचिन तेंदुलकर ने सब्टीट्यूट फील्डर के तौर पर पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की।

सचिन ने अपनी आत्मकथा प्लेइंग इट माय वे में बताया

पाकिस्तान के लिए उतरे थे फील्डिंग करने

20 जनवरी 1987 को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान की तरफ से अतिरिक्त फील्डर के रूप में उतरना पड़ा और वो कपिल देव का एक कैच की कोशिश के बाद भी पकड़ने में सक्षम नहीं रहे।

खुद सचिन तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा प्लेइंग इट माय वे में लिखा कि” पाकिस्तान के दो क्रिकेटर जावेद मियांदाद और लेग स्पिनर अब्दुल कादिर, लंच के समय मैदान से बाहर चले गए। मुझे स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में फील्डिंग करने को कहा गया और कप्तान इमरान खान के द्वारा काफी देर पर मैदान में तैनात किया गया। “

“कुछ समय बाद कपिल देव ने बल्लेबाजी करते हुए एक स्कीयर शॉट मेरी तरफ खेला और मैं 15 मीटर दौड़ने के बाद भी गेंद तक नहीं पहुंच सका था… मुझे पता नहीं कि क्या इमरान खान को ये याद होगा मुझे विचार है कि मैं एक बार पाकिस्तान के लिए मैदान में था।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेलने उतरे थे सचिन, इमरान खान ने लगाया था फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.