Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर हुए अजीबोगरीब तरह से रन आउट, देख शाम तक नहीं रुकेगी हंसी

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का तीसरा मैच कोमिला विक्टोरियंस और सिलहट सिक्सर्स के बीच खेला गया. बता दें, कि कोमिला विक्टोरियंस के कप्तान जहां स्टीवन स्मिथ है. वहीं सिलहट सिक्सर्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों ही खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेम्परिंग के आरोप के चलते एक साल के लिए सस्पेंड किया हुआ है. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इस तीसरे लीग मैच में स्टीवन स्मिथ की टीम कोमिला विक्टोरियंस ने डेविड वार्नर की टीम सिलहट सिक्सर्स को 4 विकेट से हराया.

वार्नर मजेदार अंदाज में हुए रन आउट 

इस मैच के दौरान सिलहट सिक्सर्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर बहुत ही फनी तरीके से रन आउट हुए है. दरअसल, डेविड वार्नर 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी तौहिद हरिदॉय के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे.

सिलहट सिक्सर्स की पारी का पांचवा ओवर शोएब मलिक लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर शार्ट मिडविकेट पर तौहिद हरिदॉय ने एक शॉट खेला.

जैसे ही तौहीद ने शॉट खेला, वैसे ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े डेविड वार्नर रन लेने के लिए भाग गये, लेकिन दूसरी तरफ तौहिद अपनी क्रीज से आगे नहीं निकले, दोनों ही बल्लेबाज कीपर साइड में आ गये और बड़े ही आराम से फिल्डर मोहम्मद शाहिद ने गेंदबाज शोएब मलिक को गेंद देकर डेविड वार्नर को रन आउट कर दिया.

सिलहट सिक्सर्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर मात्र 14 रन ही बना पाये. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 शानदार चौके लगाये.

यहाँ क्लिक कर देखें डेविड वार्नर के रन आउट होने का वीडियो 

 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे सिलहट सिक्सर्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर इस मैच में एक बहुत ही फनी तरीके से रन आउट हो गये.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर हुए अजीबोगरीब तरह से रन आउट, देख शाम तक नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.