भारत की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी में एक मैच केरल और गुजरात के बीच खेला जा रहा है। वायनाड के कृष्णागिरी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद मिल रही है। यही वजह है कि आज मैच के तीसरे दिन का नतीजा निकलने की पूरी उम्मीद है।
संजू सैमसन हुए चोटिल

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले केरल के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मैच के पहले ही दिन चोटिल हो गये। 17 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे सैमसन को अरजन नागवासवाला की गेंद लग गई।
हाथ पर गेंद लगने की वजह से उनकी ऊँगली टूट गयी। उन्हें उसी समय मैदान छोड़ना पड़ा और पहली पारी में वह फिर बल्लेबाजी करने नहीं आये। केरल ने पहली पारी में सिर्फ 185 रन ही बनाये।
162 रन ही बना पाया गुजरात

केरल की टीम के पास संदीप वारियर, बेसिल थम्पी और एमडी निधेश जैसे तेज गेंदबाज थे। इनकी गेंदबाजी के सामने गुजरात की मजबूत बल्लेबाजी सिर्फ 162 रनों पर सिमट गयी।
मैच के दूसरे ही दिन केरल को एक बार फिर बल्लेबाजी करनी पड़ी। गुजरात के गेंदबाजों ने केरल के बल्लेबाजों को एक- एक कर पवेलियन भेजा शुरू कर दिया। 163 के स्कोर पर उनके 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये।
टूटी ऊँगली से बल्लेबाजी करने आये सैमसन

केरल के 9 विकेट गिरने के बाद पारी समाप्त लग रही थी लेकिन पहली पारी में ऊँगली टूटने के बावजूद संजू सैमसन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हालाँकि, उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला।
इसके बावजूद उन्होंने 9 गेंद का सामना किया। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे जलज सक्सेना ने 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 171 पहुंचा दिया। भले ही टीम को स्कोर में 8 रन ही जुड़ा हो लेकिन बल्लेबाजी के लिए उतरकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऊँगली टूटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन, जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.