भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी दो वनडे मैच के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है. टीम की कमान अब रोहित शर्मा के हाथ में होगी. चौथे मैच के लिए शुभमन गिल को भी टीम में मौका मिल सकता है. वहीँ ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज से लगातार खेलते आ रहें मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है.
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में अपना 200 वां मैच खेलेंगे. महेंद्र सिंह धोनी पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. लेकिन आज उनको अभ्यास करते देखा गया. अगर सूत्रों की माने तो वो भी कल के मैच में टीम का हिस्सा होंगे. विराट कोहली की जगह टीम में कौन लेगा ये भी बहुत बड़ा सवाल है.
विराट की कप्तानी में लगातार जीतते आ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार टीम को जीत दिलाते आएं हैं. खासकर विदेशी पिचों पर वो भी एशिया से बाहर. अभी कुछ दिन पहले उनकी ही कप्तानी में हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों जीते. उन्हीं के कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में उन्हीं के घर में मात दी. इसे देखते हुए उनका टीम में ना होना थोड़ा खलेगा.
कोहली के टीम में ना होने से टीम की बल्लेबाजी पर पड़ेगा कितना असर?

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. क्रिकेट का कोई फ़ॉर्मेट हो इस खिलाड़ी का जलवा जरूर रहता है. भारतीय टीम की जीत में इस खिलाड़ी का बहुत बड़ा योगदान होता है. इनके बिना टीम की बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोरी आएगी.
बल्लेबाजों के साथ साझेदारी बनाने में माहिर है ये दिग्गज बल्लेबाज

विराट कोहली रोहित शर्मा शिखर धवन और धोनी के साथ साझेदारी बनाने में माहिर हैं. वो किसी भी बल्लेबाज के साथ मिलकर बढ़िया साझेदारी करते हैं. उनका इन सब खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी बनती है. इनके टीम में ना होने से एक अच्छी साझेदारी बनाने की चुनौती होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली के टीम में ना होने से, इन तीन वजहों से हार सकती है भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.