भारत वनडे- टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार पारी खेली। वह भले ही शतक नहीं बना पाए लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसी वजह से टीम ने 324 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 87 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह उनका सबसे बड़ा स्कोर भी था।
रोहित शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने भले ही 87 रन बनाये लेकिन उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। एकदिवसीय क्रिकेट में यह 15वां मौका था जब रोहित को यह अवार्ड मिला।
पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाये थे। इससे पहले न्यूजीलैंड में मेजबानों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था। अब सीरीज के अंतिम दो मैच में टीम के कप्तान भी होंगे।
सेना देशों में मैन ऑफ द मैच

बे ओवल में मैन ऑफ द मैच बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने अब सेना देश यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में यह अवार्ड जीत चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल 115 रनों की पारी खेलने के बाद यह अवार्ड जीता था।
ऑस्ट्रेलिया में रोहित को दो बार यह अवार्ड मिल चुका है। पहली बार विश्व कप क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ और उनके बाद 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। इंग्लैंड में भी रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में यह अवार्ड मिला था।
सचिन और कपिल देव सिर्फ दो अन्य भारतीय

रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर और कपिल देव सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है।
कपिल देव को 11 बार वनडे मैचों मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 62 मैन ऑफ द मैच के अवार्ड जीते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा सेना देशों में सचिन और कपिल देव के बाद मैन ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.