Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा, जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया, नहीं थी इतने सफल करियर की उम्मीद

Kohli praises Bumrah's bowling

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट मैच जीत लिया था और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी.

जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किये थे. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की है.

खुश हूं, जसप्रीत बुमराह ने किया गलत साबित 

कपिल देव ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गये अपने एक बयान में कहा,

“मुझे आपको बताना है कि बुमराह ने मुझे गलत साबित किया है. जब मैंने उसे पहली बार देखा, तो मैंने सोचा था, कि क्या कोई इतने विचित्र एक्शन के साथ लंबे समय तक खेल सकता है. मेरा दिमाग इस सवाल पर उस समय ना का ही जवाब दे रहा था, लेकिन मैं खुश हूं, कि जसप्रीत बुमराह ने मुझे पूरी तरह से गलत साबित कर दिया.”

बुमराह की तारीफ के लिए शब्द नहीं

Only after the debut of ODIs, he thought about Test cricket: Bumrah

कपिल देव ने आगे अपने बयान में कहा,

“वास्तव में हमारा उसे सलाम है. उसने पिछले दो साल में जैसा प्रदर्शन किया है. वह लाजवाब है. मैं वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में उनके शानदार प्रदर्शन की  सराहना करता हूं. मेरे पास उनकी तारीफ के लिए शब्द नहीं है. हम बुमराह की जितनी तारीफ करे, उतनी कम है. बुमराह जैसा प्रदर्शन करने के लिए आपकी मानसिकता बहुत मजबूत होनी चाहिए.”

अपनी सटीकता के कारण है दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज 

कपिल देव ने आगे अपने बयान में कहा,

“एक छोटे रन-अप के साथ, यदि वह लगातार 140-प्लस गति के साथ गेंदबाजी कर सकता है, तो हमें उसका सम्मान करना होगा. उसके पास एक विशेष कंधे है. इस प्रकार के गेंदबाज हमेशा विशेष होते है.

बुमराह नई और पुरानी गेंद दोनों से अच्छा है. उसके पास एक बहुत अच्छा बाउंसर है, जो विपक्ष को आश्चर्यचकित कर सकता है. वह बहुत सटीक है और जानता है कि उसे किस टिप पर कौन सी दिशा में गेंदबाजी करनी है. वह अपने दिमाग का बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल करता है. यह सब उसे आज दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज बनाता है.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post किसने कहा, जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया, नहीं थी इतने सफल करियर की उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.