इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच इस समय तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी में जारी पहले मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 288 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसी बीच आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल कर सकते है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस तीन वनडे मैचों की सीरीज में अगर 173 रन बना लेते हैं तो वो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ने में कामयाब रहेंगे।
आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस समय वनडे में 208 पारियों में 10232 रन बनाए है। सर्वाधिक रनों के मामलें में अभी विराट 12वें स्थान पर है। वहीं आपको बता दें कि ब्रायन लारा के वनडे में 299 मैचों में 10405 रन है। इस मामलें विराट लारा से 173 रन पीछे है। आपको बता दें कि ब्रायन लारा ने वनडे में 19 शतक और 63 अर्धशतक लगाए है। वहीं विराट कोहली ने वनडे में अभी तक 38 शतक और 48 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है। विराट अगर इस सीरीज में ये रन बना लेते है तो वो लारा को इस मामलें में पछाड़ देंगे। विराट कोहली ने पिछले साल कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की साथ ही पिछले साल सर्वाधिक रन बनाने के मामलें में अव्वल रहे।