साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज हारने के बाद. पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज खान ने अपने गेंदबाजों पर जमकर बरसे थे. अब पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम से ये खबर आ रही है कि, खिलाड़ियों और टीम के कप्तान के बीच आपसी मतभेद हो गएं हैं. जो की पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छी खबर नहीं बताई जा रही है.
इस वजह से कप्तान और खिलाड़ियों के बीच हुआ मतभेद

बता दें, साउथ अफ्रीका से मैच में हार के बाद सरफराज अहमद ने कहा था,
“अगर हमारी गेंदबाजी की तुलना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी से की जाए तो अंतर साफ नजर आ जाएगा. हमारे तेज गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की. उनकी औसत गति 130 की थी. वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की. अगर आपकी गेंदबाजी में गति नहीं होगी तो आप विकेट नहीं निकाल पाएंगे.”
गेंदबाजों ने कही ये बात

जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाजों को हार के लिए सारा दोष दिए जाने के बाद वो खुशी नहीं है और उनकी राय में पाकिस्तान की पिछली जीत उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है.
बतौर टीम हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है निश्चित तौर पर टीम के इस प्रदर्शन से मैं निराश हूं

“बतौर टीम हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. निश्चित तौर पर टीम के इस प्रदर्शन से मैं निराश हूं. मुझे लगता है कि हम एक टीम की तरह नहीं खेले. जिस तरह से हमने गेंदबाजी की उसने हमारी उम्मीद तोड़ दी. हमें विकेट निकालने की जरूरत थी. हमें दक्षिण अफ्रीका को 250 से 300 रन पर ऑलआउट करना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. जीत का श्रेय साउथ अफ्रीका को जाना चाहिए.उन्हें पता है कि होम कंडीशन में कैसे खेलना है. हमारे बल्लेबाजों को क्वालिटी शॉट खेलकर रन बनाने चाहिए थे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप से पहले पाकिस्तान टीम में मतभेद, हार के बाद अपने ही खिलाड़ियों के बारे में ये क्या बोल गये सरफराज अहमद appeared first on SportzWiki Hindi.