Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के बारे में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कही ये चौंकाने वाली शानदार बात

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर करीब 71 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने कंगारू धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 से रौंद कर वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

बुमराह की गेंदबाजी का फैन हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज और कह डाली ये बड़ी बात

विराट कोहली इस समय क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उनकी शानदार बल्लेबाजी का कंगारू टीम का एक और दिग्गज बल्लेबाज मुरीद हो गया है और वो है माइकल क्लार्क। माइकल क्लार्क कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान है। माइकल क्लार्क की कप्तानी में कंगारू टीम ने विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की है।

आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया से खबर मिल रही हैं कि कंगारू टीम के इस विश्वविजेता कप्तान ने विराट कोहली को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। क्लार्क ने बताया कि कोहली अभी टेस्ट और वनडे में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं। क्लार्क का मानना हैं कि भारत के लिये उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसको देखने के बाद मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। इसी के साथ कंगारू टीम के इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा कि इस 30 वर्षीय क्रिकेटर के जुनून का कोई जवाब नहीं है। आपको बता दें कि कंगारू टीम से सीरीज के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलेगी।