Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को मिलेगा इनाम

मुंबई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान जारी कर ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। 

भारतीय टीम ने हाल में खेले गए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की। बीसीसीआई ने टीम को बधाई देते हुए उनके लिए नकद इनाम का भी ऐलान किया। 

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि हर मैच के अंतिम एकादश में खेलने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये और हर मैच के लिए रिजर्व खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक कोचों को 25-25 लाख रुपये और टीम के सपोर्टिंग स्टाफ (नॅान-कोचिंग) को उनके वेतन और फीस के बराबरी ही बोनस दिया जाएगा।