भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट चल रहा है. भारतीय टीम पहले दिन मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. चतेश्वर पुजारा ने पहले दिन शानदार शतक लगाया. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि के एल राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. विराट कोहली भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाएं.
जब मैच के दौरान विराट के हाथ से अंपायर ने गेंद छीन लिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के अंपायर से बॉल लेकर उस गेंद से खेलने लगे.
गेंद अंपायर के हाथ में थी. विराट कोहली ने उनसे बॉल ली और बल्ले से उसके साथ खेलने लगे. अंपायर ने बॉल को पकड़ने की कोशिश की. 3-4 बार बल्ले से लगने के बाद अंपायर ने बॉल कैच कर ली और उनसे बॉल छीन ली.
यहाँ देखें वीडियो
Umpire Kettleborough wasn't having a bar of it
#AUSvIND pic.twitter.com/DIMlS0dO1a
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2019
बता दें, पहली पारी में विराट कोहली बल्लेबाजी में वो कमाल नहीं दिखा पाएं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और 23 रन बना कर आउट हो गएं. इसके साथ ही जैसे ही उन्होंने 11 रन बनाएं उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो तीनो फ़ॉर्मेट मिलाकर 19 हजार रन अपने नाम कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले विश्व के 12वें खिलाड़ी बने हैं.
विराट के इस फैसले की जमकर हो रही है आलोचना

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह के एल राहुल को एक और मौका दिया गया. लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश ही किया, और 9 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान और कोच की जमकर आलोचना भी हो रही है. उधर मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी करी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली ने मैच के दौरान अंपायर के हाथ से छीनी गेंद, करने लगे कुछ ऐसा वायरल हुआ वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.