Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या का महिलाओं पर कमेंट बना जी का जंजाल, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी हो रही हैं दूरियां

दो साल पहले भारतीय क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत करने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या समय के साथ भारतीय क्रिकेट में कामयाबी के शिखर पर पहुंच रहे थे। हार्दिक पंड्या के जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा था जिनके साथ धीरे-धीरे बॉलीवुड एक्ट्रेस का कनेक्शन होने लगा।

हार्दिक पंड्या को बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी लगा झटका

अब हार्दिक पंड्या के नाम के साथ आए दिन कोई ना कोई नई और उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम जुड़ने लगा और अफेयर और डेटिंग तक की चर्चा होने लगी लेकिन लगता है हार्दिक पंड्या इस स्टारडम को पचा पाए।

और देखते ही देखते इनकी ये खुशनुमा दुनिया एक झटके में ही जुबानी जंग ने तबाह कर डाली। महिलाओं को लेकर हाल ही में अश्लील टिप्पणी के बाद तमाम फैंस की तरह अपने नाम नाम जुड़ने वाली बॉलीवुड की हसीनाएं भी हार्दिक पंड्या से दूरिया बनाने लगी हैं।

उर्वशी रोतैला

हार्दिक पंड्या का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा जिनमें से एक हैं बॉलीवुड की हसीना उर्वशी रोतैला। उवर्शी के साथ पहली बार हार्दिक पंड्या की मुलाकात उनके भाई क्रुणाल पंड्या की मौजूदगी में हुई। इस दौरान उर्वशी का हार्दिक के साथ अटैचमेंट नजर आया। जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें भी चलने लगी, लेकिन अब हार्दिक के बयान के बाद उर्वशी रौतेला ने इसे मार देने वाला कमेंट करार दिया है।

 

परिणिति चोपड़ा

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के बीच भी क्लोज होने की खबरें आम रही है। ये दोनों ही एक-दूसरे के साथ कई बार नजर आए हैं, जिसके बाद दोनों के बीच दाल में कुछ काला होने जैसी खबरें चली। दोनों की तरफ से आयी प्रतिक्रिया ने भी इस बात को हवा दी लेकिन अब परिणिति चोपड़ा ने भी हार्दिक पंड्या से दूरियां बना ली है।

ईशा गुप्ता

हार्दिक पंड्या स्टार क्रिकेटर बनने के बाद एक के बाद एक कई हसीनाओं के साथ नजर आए, जिनमें से एक थी ईशा गुप्ता। ईशा गुप्ता के साथ हार्दिक पंड्या को कई बार स्पॉट किया गया। दोनों के बीच अफेयर की खबरें अपने चरम पर रही लेकिन हार्दिक पंड्या के महिलाओं पर आए कमेंट के बाद ईशा गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि ‘कौन कहता है कि हार्दिक पंड्या उनका दोस्त है।’

एली अवराम

बॉलीवुड की युवा स्टार एक्ट्रेस एली अवराम के साथ भी हार्दिक पंड्या का नाम जुड़ा। हार्दिक पंड्या को एली अवराम के साथ कई बार साथ देखा गया। हालांकि एली अवराम ने हमेशा ही हार्दिक पंड्या को केवल एक अच्छा दोस्त करार दिया है लेकिन इस कांड के बाद तो हार्दिक से एली की दूरियां भी नजर आ सकती हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हार्दिक पंड्या का महिलाओं पर कमेंट बना जी का जंजाल, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी हो रही हैं दूरियां appeared first on SportzWiki Hindi.