Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अदिति डांडेकर, अरिक डे के शानदार खेल से जिमनास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा

पुणे
अदिति डांडेकर और अरिक डे ने खेलो इंडिया यूथ खेल की जिमनास्टिक स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा जिससे महाराष्ट्र ने अंडर-21 वर्ग में रविवार को यहां प्रतियोगिता के अंतिम दिन नौ पदक हासिल किये। यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक इस खेल में महाराष्ट्र कुल 18 पदक (नौ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक) के साथ चैम्पियन घोषित हुआ। दिन की स्टार खिलाड़ी अदिति रही जिन्होंने दो स्वर्ण के साथ चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने बाल और रिबॉन में दो स्वर्ण पदक हासिल किये। उन्होंने शुव्रच्च्वार को रिद्मिक जिमनास्टिक में भी पदक जीता था जिससे उनके पदकों की कुल संख्या पांच हो गयी। अरिक डे ने आज होरिजोंटल बार में स्वर्ण और पैरलल बार में रजत पदक जीता। आॅवरआॅल तालिका में पश्चिम बंगाल 11 पदक के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।