Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बराबरी में पहुंचे चेतेश्वर पुजारा, कपिल देव को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। दूसरे दिन आज भारतीय टीम ने 622 रनों के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा ने 193 रनों की पारी खेली। वह भले ही अपने दोहरे शतक से चूक गये हो लेकिन कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के बल्ले चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में सबस ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ दिया है। अभी तक खेली 7 पारियों में उनके बल्ल्ले से 521 रन निकले हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो उनके लिए अभी तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड के नाम दर्ज हैं। हेड ने अभी तक खेले 6 पारियों में सिर्फ 217 रन ही बनाये हैं। अब उनका पुजारा से आगे निकलना लगभग नामुमकिन ही है।

ऐसे करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के बल्ले से ज्यादा रन बनाने वाले पुजारा भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। सबसे पहले यह कारनामा सुनील गावस्कर ने 1986 के दौरे पर किया था।

उनके बाद सचिन तेंदुलकर ने 2007-08 के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज से रन बनाए थे। उस सीरीज में सचिन के बल्ले से 493 रन निकले थे वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू हेडेन ने सबसे ज्यादा 411 रन बनाये थे।

कपिल देव को भी छोड़ा पीछे

इसी बीच चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। 131 टेस्ट मैच में ऑलराउंडर कपिल देव के बल्ले से 5248 रन निकले थे। चेतेश्वर पुजारा के अब टेस्ट मैच में 5426 रन हो गये हैं। इसके साथ ही पुजारा भारत के लिए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 11वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बराबरी में पहुंचे चेतेश्वर पुजारा, कपिल देव को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.