Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी बने झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति, राशि सुनकर नहीं होगा यकीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और उनका करियर अब ढलान पर है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत में 12 जनवरी को पहला वनडे मैच खेला जायेगा।

12.17 करोड़ भरा टैक्स

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 57.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने इस पर 12.17 करोड़ रुपये टैक्स भरा है। धोनी आईपीएल समेत विज्ञापन से ये कमाई करते हैं।

फ़ोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सेलेब्रिटी लिस्ट में भी धोनी ने कई बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं को मात दिया था। इसके साथ ही धोनी झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति भी बन गये हैं।

धोनी को मिला सम्मान

झारखंड के टॉप-9 सबसे अधिक टैक्स चुकानेवालों व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक कर भुगतान करने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व्यक्तिगत करदाताओं की श्रेणी में पहले पायदान पर हैं।

टैक्स देने के मामले में धोनी के बाद दूसरे नंबर पर रांची के व्यवसायी नंदकिशोर और तीसरे पर व्यवसायी शंकर प्रसाद हैं। इन दोनों को भी आयकर विभाग ने रांची द्वारा सम्मानित किया गया है।

विश्व कप के लिए धोनी महत्वपूर्ण

इस साल क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ विश्व कप है। भारतीय टीम 1983 और 2011 की विजेता है और एक बार फिर इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

धोनी के पास 300 से ज्यादा वनडे मैच खेलने का अनुभव है। यही वजह से है कि टीम की जीत और हार उनके प्रदर्शन पर भी काफी निर्भर करेगी। 2018 उनके लिए कुछ ख़ास नहीं रहा था और इसी वजह से वह 2019 में टीम को विश्व विजेता बनाने के इरादे से उतरेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी बने झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति, राशि सुनकर नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.