Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बजरंग, विनेश पंचकूला में होंगे आकर्षक का केंद्र

पंचकुला
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सभी की निगाहों का कें्रद होंगे जब एनसीआर पंजाब राल्यस की टीम सोमवार को यहां प्रो कुश्ती लीग के शुरुआती मैच में मुंबई मराठी से भिड़ेगी। पंजाब रायल्स ने पिछले दो सत्र में लगातार दो फाइनल्स में हरियाणा हैमर्स को शिकस्त दी थी। दुनिया के नंबर एक बजरंग 65 किग्रा वर्ग में रायल्स की चुनौती की अगुवाई करेंगे जबकि विनेश 53 वर्ग में मराठी की चुनौती संभालेंगी। जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप उप विजेता नवीन 57 किग्रा में एनसीआर पंजाब रायल्स के लिये खेलेंगे।