Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप में तमिलनाडु के लिये खेलेंगे श्रीजेश

चेन्नई
भारत के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश सात से 20 जनवरी तक होने वाली नौवी हाकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप में तमिलनाडु के लिये खेलेंगे। केरल सरकार के कर्मचारी श्रीजेश तमिलनाडु में खिलाड़ी के तौर पर रजिस्टर्ड हैं और मेजबान के लिये खेलने को उपलब्ध भी हैं। तमिलनाडु हाकी के महासचिव एम रेणुकालक्ष्मी ने कहा कि राज्य टीम के लिये श्रीजेश का खेलना अच्छी बात है और इससे टीम को प्रेरणा मिलेगी। लीग सह नाकआउट चरण में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 41 टीमें भाग ले रही हैं ।