Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने रिषभ पंत को दिया इस बात का न्योता जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की है। अंतिम मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी ने रिषभ पंत की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में रिषभ पंत टिम पेन के बच्चों को गोद में खिलाते हए दिखाई दे रहे थे।इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा था रिषभ पंत 'बेस्ट बेबीसीटर'।

इसके बाद अब रोहित शर्मा ने ने भी रिषभ पंत को इस बात का बुलावा दिया है। रिषभ पंत को रोहित शर्मा ने बेबी सिटिंग के लिए बुलाया है। रोहित शर्मा ने मज़ाकिया ट्वीट कर लिखा है कि 'दोस्त सुना है कि तुम बहुत अच्छे बेबी सीटर हो। मुझे तुम्हारी ज़रूरत है, तुम्हारे आने से मेरी बीवी काफी खुश होगी।' आपको बता दे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका साजदेह ने रविवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

साथ ही आपको बता दे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में रिषभ पंत ने 159 रन की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही रोहित शर्मा अंतिम टेस्ट नही खेल थे लेकिन अब वह 12 जनवरी से शुरू होने वाली एक दिवसीय शृंखला से पहले टीम से जुड़ेगे ।

और ये भी पढ़े:

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की विश्वकप-2019 में लग सकती है लॉटरी, कोच रवि शास्त्री ने कह दी यह बात

Video viral: आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे 6 रन और गेंदबाज ने फेंकी 6 वाइड

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज के पास डरते हुए पहुंचे बुमराह, पूछी थी यह महत्वपूर्ण बात



Herald