खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट को सचिन तेंदुलकर सहित कई स्टार खिलाड़ी देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया है। क्रिकेट कोच आचरेकर का लंबी बीमारी के कारण 87 साल की उम्र में निधन हो गया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर ने भारत को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं।
एशिया की इन दो बड़ी टीमों को नहीं मिला है टी-20 विश्व कप में सीधा प्रवेश
उनके प्रमुख शिष्यों में सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे रहे हैं। 1932 में मुंबई में जन्में रमाकांत आचरेकर क्रिकेट के दिग्गज कोचों में से एक रहे हैं। आचरेकर मुंबई क्रिकेट टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं।
द्रोणाचार्य और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित आचरेकर के शिष्य सचिन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन के दम पर उनका नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनसे शिक्षा लेने के बाद ही सचिन ने विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
कोहली सिडनी टेस्ट में बना सकते हैं ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन बड़े रिकॉर्ड पर कर लेंगे अपना कब्जा!
बताया जाता है कि बचपन में सचिन तेंदुलकर के बड़े भाई अजीत ही उन्हें कोचिंग के लिए रमाकांत आचरेकर के पास लेकर गए थे। इसके बाद तो सचिन तेंदुलकर की किस्मत ही बदल गई। आचरेकर ने ही सचिन को क्रिकेट में अनुशासन का पाठ पढ़ाया था।
इंडिया ने सिडनी में इस एकमात्र कप्तान की कप्तानी में जीता टेस्ट मैच, विराट सेना तोड़ना चाहेगी ये रिकॉर्ड
उनके एक अन्य शिष्य विनोद कांबली ने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के शुरुआती दस मैचों में ही दो दोहरे शतक सहित चार शतक लगाए थे।वहीं प्रवीण आमरे ने अपने पहले ही अन्तरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाया था।