Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बैन हटने पर किरण मोरे ने कही ये बात

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था. हालाँकि, गुरूवार को दोनों के लिए राहत की खबर तब आई, जब दोनों को बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक खेलने की इजाजत दे दी.

हार्दिक भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, तो राहुल होंगे इंडिया ए में शामिल 

आपकों बता दें, कि जहां भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है. वहीं प्रतिभाशाली युवा ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को इंडिया ए की टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है. इंडिया ए की टीम वर्तमान में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है.

हार्दिक और राहुल की वापसी से हूँ खुश 

किरण मोरे ने मिड डे से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हार्दिक और राहुल फिर से अपने क्रिकेट को शुरू कर पाएंगे. विशेष रूप से में हार्दिक पांड्या के लिए बहुत खुश हूँ, क्योंकि उसे विश्व कप से पहले कुछ मैचों की जरुरत थी.

हार्दिक ने पिछले काफी महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है, क्योंकि वह चोटिल था, लेकिन अब वह फिर से वापसी कर रहा है, तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूँ. मैं उन्हें फिर से एक्शन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता.” 

हार्दिक अच्छे टच में दिखे 

किरण मोरे ने मिड डे से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “हार्दिक हमारी एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए आये थे. वहां मुझे वह बेहतरीन टच में दिखे थे. मैंने उनसे बातचीत भी की थी. मैंने उनसे उनके विश्व कप की योजनाओं पर चर्चा की.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बैन हटने पर किरण मोरे ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.