भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद आज 12 जनवरी शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. पहले वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मैच आज सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सिडनी क्रिकेट स्टेडियम से ही एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है.
सिडनी में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान डांस करते नजर आये कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को डांस काफी ज्यादा पसंद है और वह डांस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के डांस का एक वीडियो इसी बीच सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
दरअसल, सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान डांस करते हुए नजर आये है.
यहाँ देखें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के डांस का वीडियो

Drinks Break Dance.
#ausvind pic.twitter.com/vZk33y6osc
— Monica (@monicas004) January 12, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान डांस किया है. वह एक अच्छे डांसर हैं. इनके डांस के वीडियो आये दिन सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं.
सिडनी में नहीं चला बल्ला

आपकों बता दें, कि सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला है. रन मशीन कहे जाने वाले कप्तान विराट कोहली इस मैच में 8 गेंदे खेलकर मात्र 3 रन ही बना पाए, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने शार्ट मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली का यह डांस देख, नहीं रुकेगी शाम तक आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
