Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: चीते से भी तेज निकले धोनी, पलक झपकते ही शानदार तरीके से हैंड्सकॉम्ब को किया स्टंप आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिछले मैच में भी भारतीय टीम टॉस हार गई थी, और ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने आई. शुरुआत में भरतीय तेज गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी करी. और सलामी बल्लेबाजों को जल्द ड्रेसिंग रूम में भेज दिया.

पीटर हैंड्सकॉम्ब का ऐसे शानदार तरीके से धोनी ने किया स्टंप आउट 

 

पीटर हैंड्सकॉम्ब को रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के हाथों स्टंप आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. हैंड्सकॉम्ब 20 रन पर आउट हुए. बता दें, मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब धीरे- धीरे साझेदारी अपनी बढ़ा रहे थे. वहीँ जडेजा की शानदार गेंद को  हैंड्सकॉम्ब समझ ही नहीं पाएं और धोनी के दास्ताने में जैसे ही गेंद गई उन्होंने बिना देरी किए स्टंप आउट कर दिया.

यहाँ देखें वीडियो

पिछले मैच में इस वजह से हो रही है धोनी की आलोचना 

 

बता दें, पिछले मैच में धोनी की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना हो रही है. उन्होंने अर्धशतक तो बनाया लेकिन उसके लिए 90 से ज्यादा गेंद खर्च कर दी. बता दें,पिछले 10 सालों की बात की जाए तो भारतीय क्रिकेटर्स में यह तीसरी सबसे धीमी पारी थी.

इससे पहले अंबाती रायडू ने 2016 में जिम्बाब्वे और धोनी ने 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ इससे भी धीमी पारी खेली थी. तब धोनी ने 108 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से है आगे 

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए एडिलेड ओवल के मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में 34 रनों से मात दी थी. 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: चीते से भी तेज निकले धोनी, पलक झपकते ही शानदार तरीके से हैंड्सकॉम्ब को किया स्टंप आउट appeared first on SportzWiki Hindi.