Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल होगा ये दिग्गज ऑलराउंडर! 

खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। पांड्या अब न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद होनी वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का निलंबन आज तुरंत प्रभाव से हटा दिया।

राजस्थान रॉयल्स के इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट से लिया संन्यास

टीवी शो ;कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को निलंबित कर दिया गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था।

बालिका दिवस: इन बालिकाओं ने आगे जाकर किया है देश का नाम दुनिया में रोशन

प्रशासकों की समिति ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से विचार विमर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक इन दोनों क्रिकेटरों का निलंबन हटाने का फैसला किया। अब जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को लोकपाल नियुक्त करना है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है।

बच्चन परिवार अब कबड्डी और फुटबॉल के बाद खरीदेगा ये आईपीएल टीम!

प्रशासकों की समिति के इस फैसले के बाद हार्दिक पांड्या के अब न्यूजीलैंड दौरे में भारतीय टीम से जुडऩे की संभावना है जबकि लोकेश राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत ए की ओर से इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

...तो इस कारण विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे, ये संभालेगा टीम की कमान

गौरतलब है कि करण जौहर की मेजबानी में आयोजित ;कॉफी विद करण टीवी शो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने शिरकत की थी। शो के दौरान हार्दिक पांड्या ने सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ शारीरिक संबंधों की बात को अशोभनीय करार दिया था। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई।