नयी दिल्ली
पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हाकी इंडिया की 13 सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया है जिसके अध्यक्ष 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बी पी गोंिवदा होंगे। सरदार ने पिछले साल एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने चयनसमिति में शामिल होने की पुष्टि की। सरदार ने कहा कि हां, मुझे इस भूमिका की पेशकश की गयी और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। यह मेरे लिये नयी चुनौती है और मैं किसी भी तरह से भारतीय हाकी की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से भिन्न चुनौती और रोमांचक है। इतने वर्षों तक मैं खिलाड़ी रहा और अब मुझे नयी भूमिका निभाने का मौका मिला है। चयनसमिति में हरंिबदर ंिसह, सैयद अली, एबी सुब्बैया, आरपी ंिसह, रजनीश मिश्रा, जायदीप कौर, सुरेंदर कौर, असुंता लाकड़ा, हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और सीनियर पुरूष एवं महिला टीमों के मुख्य कोच शामिल हैं।