भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. चोट की वजह से बाहर रहे रविचन्द्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई है. लेकिन अभी भी उनके खेलने पर थोड़ा संचय बना हुआ है. वो पूरी तरह फीट नजर नहीं आ रहे हैं.
वीवीएस लक्ष्मण का है मानना है कि अश्विन ही लेंगे रोहित शर्मा की जगह

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि आखिरी टेस्ट में अश्विन ही रोहित शर्मा की जगह लेंगे. और उनका मानना है कि उनको टीम में शानदार वापसी करनी चाहिए. उनकी वापसी होने से टीम के तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल जाएगी. उन्होंने आगे कहा
मैं बचपन से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना देखता था. मैंने वहां खेला भी, लेकिन हम जीत नहीं सके. विराट की टीम में वह माद्दा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे.जहां तक एक बल्लेबाज की बात है तो विराट का आक्रमण उनकी ताकत है.
एक खराब मैच या प्रदर्शन के बाद आप किसी को टीम से बाहर नहीं कर सकते

उन्होंने आगे कहा,
मेरा मानना है कि आप अगर किसी का चयन करते हैं तो आपको उसके ऊपर विश्वास जताना चाहिए.आप विश्वास तभी जता सकते हैं जब आप उसको लगातार मौके देंगे. एक खराब मैच या प्रदर्शन के बाद अगर आप किसी को हटा देंगे तो मुझे लगता है कि इससे ना तो उस खिलाड़ी को फायदा होगा और ना ही टीम को होगा. मेरा मानना है कि अगर आप किसी भी खिलाड़ी को लगातार मौके देते हैं तो वह खिलाड़ी जाकर विश्वास से अपना स्वभाविक खेल खेलेगा.

बता दें,भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. 71 साल में पहली बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत सकती है. अगर विराट की टीम तीन जनवरी से सिडनी में होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले को ड्रॉ भी करा लेती है तो उसे यह इतिहास रचने से कोई नहीं रोक पाएगा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीवीएस लक्ष्मण ने सार्वजनिक किया उस खिलाड़ी का नाम जो लेगा चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.