Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद भी विराट एंड कंपनी को करना होगा इन चीजों में सुधार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टी-20 सीरीज के बराबरी पर छूटने के बाद भारतीय टीम ने टेस्ट और फिर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वनडे में भारत की इस जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। धोनी की फॉर्म टीम और कप्तान के लिए शुभ संकेत हैं। वहीं जीत के बाद भी कुछ ऐसे पहलू हैं जो टीम मैनेजमेंट को परेशान कर रही हैं। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

3. गेंदबाजी कॉम्बिनेशन

भारत ने इस सीरीज में लगभग सभी गेंदबाजों को मौका दिया। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी वहीं मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और रविन्द्र जडेजा ने निराश किया।

तीन मैच होने के बाद भी टीम को सही गेंदबाजी कॉम्बिनेशन नहीं मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में किन गेंदबाजों को मौका मिलेगा, इसपर अभी भी सवाल बने हुए हैं। कप्तान को जल्द ही इसे सुलझाना पड़ेगा।

2. मध्यक्रम की बल्लेबाजी

विश्व कप 2015 के बाद से ही भारतीय टीम को मध्यक्रम परेशान कर रही है। टीम ने नंबर 4,5 और 6 पर कई खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन वह लम्बे समय तक सफल नहीं हो पाया। मेलबर्न में नये नंबर 4 अंबाती रायडू को भी ड्रॉप कर दिया गया।

महेंद्र सिंह धोनी ने सिडनी और एडिलेड में नंबर 5 पर बल्लेबाजी की वहीं मेलबर्न में वह नंबर 4 पर आये। टीम को जल्द से जल्द फैसला करना पड़ेगा कि किस बल्लेबाज का बल्लेबाजी क्रम क्या है।

1. शिखर धवन की फॉर्म

पिछली दो वनडे सीरीज में यह भारतीय टीम की नई परेशानी सामने आई है। एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे शिखर धवन पहले वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

उनके फॉर्म में मैनेजमेंट को नया सिर दर्द दे दिया है। वह पिच पर सेट होने के बाद अपना विकेट फेंक रहे हैं। भारत के लिए टॉप 3 बल्लेबाज मैच विनिंग माने जाते हैं लेकिन एशिया कप के बाद से धवन ने कोई अर्धशतक भी नहीं बनाया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद भी विराट एंड कंपनी को करना होगा इन चीजों में सुधार appeared first on SportzWiki Hindi.