इंटरनेट डेस्क। आपको बता दें कि 29 मार्च 2019 से फटाफट क्रिकेट का रोमांच यानी कि आईपीएल शुरू होने वाला है। जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी हो गई है। इसी बीच अब मीडिया से खबर मिल रही हैं कि बच्चन परिवार भी आईपीएल में टीम खरीदने की दिलचस्पी दिखा रहा है।
जी हां, हाल ही में मीडिया से खबर मिल रही हैं कि बॉलीवुड के महानायक यानी कि अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली राजस्थान रॉयल्स टीम में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है। जैसा कि आप जानते हो कि इससे पहले भी बच्चन परिवार कबड्डी और फुटबाल में अपनी भागीदारी रखता हैं। अब बच्चन परिवार क्रिकेट टीम में भी अपनी दिलचस्पी दिखाता नजर आ रहा है। ।
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स से भागीदारी के लिए बातचीत की थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी बातचीत बेनतीजा रही। उसके बाद बच्चन ने आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिकानों से संपर्क में हैं। इसी बीच आपको बता दें कि अगर बच्चन फैमिली राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार बन जाती हैं तो हिस्सेदारी रखने वाली दूसरी फैमिली बन जाएगी। क्योंकि बच्चन परिवार से पहले बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी रखते है। इस बीच आपको बता दें कि बच्चन परिवार का खेल के आर्थिक पहलू से यह जुड़ाव नया नहीं है। क्योंकि प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स और वहीं इंडियन सुपर लीग में चन्नईयन एफसी में भी बच्चन परिवार का मालिकाना हक है।